मेंहदी लगवाने के लिए बुलाकर ब्यूटिशियन से गैंगरेप

Share and Enjoy !

Shares

मेंहदी लगवाने के लिए बुलाकर ब्यूटिशियन से गैंगरेप

लुधियाना (राजकुमार साथी)। हैबोवाल निवासी एक ब्यूटिशियन को कुछ लोगों ने शादी के दौरान मेंहदी लगाने के बहाने से बुलाया और उसके बाद पांच युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हैबोवाल के इलाके में रहने वाली पीडि़ता ने पुलि स को बताया कि शुक्रवार की शाम को एक युवक ने फोन कर उसे मुल्लांंपुर में शादी समारोह में मेहंदी लगाने के लिए बुलाया। युवक ने कहा कि वह उसे लेने के लिए लुधियाना के एमबीडी मॉल के पास दोस्त को भेज देगा। इसके बाद युवक के दो दोस्त कार से लुधियाना के एमबीडी माल के बाहर पहुंचे। ब्यूटिशियन के पति ने उसे एमबीडी मॉल तक पहुंचाया। वहां पर एक काले रंग की आल्टो कार आई। कार में दो युवक सवार थे। युवक उसे कार में बैठकर मुल्लांंपुर के मंडियानी कलां इलाके में बनी एक एनआरआइ की कोठी में ले गए।

कोठी में शादी समारोह जैसी कोई हलचल नहीं होने पर ब्यूटिशियन ने वापस छोडऩे को कहा तो युवक जबरन उसे कोठी के अंदर ले गए। वहां पहले से ही तीन अन्य युवक मौजूूूद थे। पीडि़त महिला के मुताबिक इसके बाद पांचों युवकों ने मिलकर उससे गैंगरेप किया। गैंगरेप के बाद देर रात वे लोग उसे एमबीडी मॉल के बाहर सडक़ किनारे फेंककर फरार हो गए। फोन पर सूचना मिलते ही पीडि़ता का पति वहां पहुंचा और पीडि़़ता को सिविल अस्पताल में पहुंचाया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही थाना मुल्लांंपुर की पुलिस लुधियाना के सिविल अस्पताल पहुंची। पीडि़ता के बयान लेने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी दाखा गुरबंस सिंह बैंस ने बताया कि पीडि़ता के बयान दर्ज करने के बाद मंडियानी कलां निवासी जसकरण सिंह उर्फ मनी, वरिंदर विक्की, सुखविंदर सिंह व अमोहड़ के खुशप्रीत सिंह, तलजिंदर दीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है। पुलिस ने 5 में से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना मुल्लांंपुर के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रेम सिंह ने बताया कि चार आरोपियों को मुल्लांंपुर से कुछ ही दूरी पर चंदनपुर पुल के पास से नाकाबंदी के दौरान पकड़ लिया गया। पुलिस ने उक्त काले रंग की ऑल्टो कार भी बरामद कर ली है।इस मामले के मुख्य आरोपी जसकरण सिंह उर्फ मनी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.