ड्रग मामले में भारती व उसके पति को एनसीबी ने हिरासत में लिया

Share and Enjoy !

Shares

ड्रग मामले में भारती व उसके पति को एनसीबी ने हिरासत में लिया

एनसीबी ने भारती सिंह के तीन घरों पर की रेड, नशीला पदार्थ बरामद

 

लुधियाना (राजकुमार साथी)। कम समय में ही स्टैंडअप कॉमेडियन के तौर पर छोटे व बड़े पर्दे पर नाम कमाने वाली एक्ट्रेस भारती सिंह व उसके पति हर्ष को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक एनसीबी ने भारती के तीन घरों पर छापेमारी भी की। जहां से उसे नशीला पदार्थ बरामद हुआ है।

एनसीबी की पूछताछ में एक ड्रग पैडलर ने इन दोनों का नाम बताया था। इसके बाद टीम ने भारती सिंह के अंधेरी, लोखंडवाला और वर्सोवा स्थित घरों पर रेड की। यहां से नशीला पदार्थ मिलने के बाद टीम ने पति–पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बीस नवंबर को एनसीबी ने अभिनेता अर्जुन रामपाल से भी कई घंटों तक पूछताछ की।

अर्जुन से पहले उनकी लिव–इन पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से भी दो दिन पूछताछ की गई थी। रामपाल के दोस्त पॉल बार्टेल की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है, वह 25 नवंबर तक ज्यूडिशियल कस्टडी में है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.