फाजिल्का की युवती से अटारी में गैंगरेप

Share and Enjoy !

Shares

फाजिल्का की युवती से अटारी में गैंगरेप

अमृतसर (सुरेंद्र कुमार)। फाजिल्का से अमृतसर में गुरूद्वारा साहिब के दर्शनों के लिए आई युवती के साथ अटारी इलाके में छह युवकों ने गैंगरेप किया। घटना के बाद युवती ने बस स्टैंड पहुंचकर थाना रामबाग में सभी युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीडि़त युवती ने बताया कि वह गुरूद्वारा साहिब के दर्शन करने के लिए अमृतसर आई थी। रात को वह गुरूद्वारा परिसर में ही सो गई। अगली सुबह वह वापस जाने के लिए बस स्टैंड पहुंची तो वहां युवराज सिंह नामक युवक मिला। बात करते–करते दोनों के बीच दोस्ती हो गई। युवराज ने उसे गिफ्ट के तौर पर जूते भी दिलवाए। इसके बाद युवराज ने उसे अटारी के भारत–पाक बार्डर की रिट्रीट सेरेमनी दिखाने की बात कही। जिस पर वह तैयार हो गई। युवराज उसे बाइक पर लेकर अटारी बार्डर की तरफ चल दिया। युवराज ने अपने दोस्त गुरसेवक को भी साथ ले लिया। वे उसे अटारी के प्रीत नगर स्थित एक हवेली में ले गए। युवराज व गुरसेवक ने अपने दोस्त छोटू, भिंदा, कीपू व तार को भी वहां बुला लिया। इसके बाद सभी युवकों ने रात भर उसके साथ गैंगरेप किया। जब उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकियां दी।

अगली सुबह युवराज व गुरसेवक उसे छहर्टा के इंडिया गेट पर छोडक़र फरार चले गए। वह किसी तरह बस स्टैंड पर पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सब इंस्पेक्टर राजविंदर कौर ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपियों की पहचान के लिए युवती की ओर से बताए गए स्थानों की सीसीटीवी फुटेड चेक कराई जा रही है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.