एमएलए बैंस के खिलाफ सीपी दफ्तर पर अकाली दल का धरना

Share and Enjoy !

Shares

एमएलए बैंस के खिलाफ सीपी दफ्तर पर अकाली दल का धरना

लुधियाना (राजकुमार साथी)। दुष्कर्म के आरोपों का सामना कर रहे विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ केस दर्ज करने और पीडि़त महिला को इंसाफ दिलाने की मांग लेकर शिरोमणि अकाली दल (ब) के कार्यकर्ताओं ने पुलिस कमिश्नर दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया। शिअद नेताओं ने कहा कि 16 नवंबर को पीडि़त महिला की लिखित शिकायत मिलने के बावजूद पुलिस ने आज तक मामला दर्ज नहीं किया। यह सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना है। इतना ही नहीं पुलिस पीडि़त विधवा महिला को बयान दर्ज करने और पूछताछ के बहाने बार–बार पुलिस लाइंस बुलाकर कानून के प्रावधानों का उल्लंघन कर रही है। जबकि कानून के मुताबिक किसी भी महिला को इस तरह से पुलिस स्टेशन नहीं बुलाया जा सकता। अकाली नेताओं ने आरोप लगाया कि महिला को परेशान करके और इस मामले में एफआईआर ना दर्ज करके पुलिस व सरकार स्पष्ट रूप विधायक सिमरजीत सिंह बैंस की मदद कर रही है। जबकि पीडि़ता कह चुकी है कि उसकी व उसके परिवार की जिंदगी खतरे में है। शिरोमणि अकाली दल ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस घटना पर आंखें मूंद ली हैं।

निगम में नेता प्रतिपक्ष हरभजन सिंह डांग, सुरिंदर कौर दयाल, कुलदीप सिंह खालसा, निर्मल सिंह व गुरदीप सिंह गोशा ने कहा कि जब तक पीडि़ता को न्याय नहीं मिल जाता है, शिरोमणि अकाली दल चुप नहीं रहेगा। एक घंटे तक चले धरने में अकाली दल की शीर्ष लीडरशिप महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल, विधायक शरणजीत सिंह ढिल्लों, पूर्व मंत्री हीरा सिंह गबडिय़ा,  हरीश राय ढांडा, रंजीत सिंह ढिल्लों, विधायक मनप्रीत सिंह अयाली, दर्शन सिंह शिवालिक, हरचरण सिंह गोहलवडिय़ा, गुरमीत सिंह कुलार, सुरिंदर सिंह चौहान, अंगरेज सिंह संधू, तनवीर सिंह धालीवाल, प्रभजोत सिंह धालीवाल, बबलू लोपोके, राजेश मिश्रा, जगबीर सिंह सोखी, गुरप्रीत कौर सिबिया, जसपाल कौर, मनदीप कौर संधू, गगनदीप सिंह ग्यासपुरा, अमन सैनी, हरमन सिंह, जीवन धवन, प्रभजोत सिंह पंधेर, मनप्रीत सिंह मन्ना, परमजीत सिंह पम्मा, रछपाल सिंह, हरप्रीत सिंह बेदी, डा. अश्वनी पासी, नूरजोत सिंह माखन सूर्या टोनी गरचा, गुरदेव सिंह, गुरजिंदर सिंह व हरदेव सिंह आदि उपस्थित थे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.