बैंस के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा भी मैदान में डटा

Share and Enjoy !

Shares

बैंस के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा भी मैदान में डटा

लुधियाना (राजकुमार साथी)। अकाली दल बादल के बाद अब भाजपा महिला मोर्चा ने भी विधायक सिमरजीत बैंस के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है। मोर्चा से जुड़ी महिला वर्करों ने पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर धरना देकर संयुक्त पुलिस कमिश्नर जे.एलन चेलियन को मांग पत्र सौंपकर विधायक के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की। धरने की अध्यक्षता करते हुए मनिंदर कौर घुम्मन ने कहा की विधायक पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला की लिखित शिकायत होने के बावजूद पुलिस ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। नगर निगम में भाजपा पार्षद दल की नेता सुनीता शर्मा ने कहा कि सरकार विधायक को संरक्षण दे रही है। अगर सिमरजीत सिंह बैंस की जगह कोई आम व्यक्ति होता तो अब तक उसकी गिरफ्तारी भी हो चुकी होती।

भारतीय जनता पार्टी मांग करती है की विधायक सिमरजीत सिंह बैंस पर तुरंत कार्रवाई की जाए ताकि कोई भी ताकतवर व्यक्ति फिर से कभी ऐसा घिनौना अपराध करने का हौसला ना कर सके। उन्होंने कहा कि विधायक बैंस पर लगे आरोप सही है या गलत, इसका फैसला अदालत पर छोड़ देना चाहिए। महिला मोर्चा ने चेतावनी दी की अगर पुलिस तुरंत कार्रवाई नहीं करती तो इसके खिलाफ कड़ा आंदोलन किया जाएगा।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.