
फगवाड़ा (शिव कौड़ा) : इन्नरव्हील क्लब फगवाड़ा ने फगवाड़ा क्लब का गोल्डन जुबली स्थापना दिवस अध्यक्षा सरोज पब्बी की अगुवाई में मनाया गया। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट 307 चेयरमैन श्रीमति गुनिंदर कौर भी अपने अधिरकारिक दौरे पर क्लब में पधारी व कल्ब पदाधिकारियों को गोल्डन जुबली स्थापना दिवस के अवसर पर बधाई दी तथा आगे के लिए शुभकामनाए दी। उन्होंने क्लब सेवा कार्यो की जानकारी भी हासिल ली तथा कहा कि फगवाड़ा कल्ब हमेशा ही समाज सेवा कार्यो में बढ़ चढ़ कर भाग लेता रहा है तथा डिस्ट्रिक्ट में एक विशेष स्थान बनाया है। यह कल्ब सदस्यों की मेहनत व समर्पण का परिणाम है। इस मौके डा.सुरजीत कौर (एसोसिएशन अध्यक्ष (इलैक्ट)),एसी सदस्य सोनिका गुप्ता,जिला वाईस चेयरमैन सतिंदर निझ्झर, ईएसओ डा. एच.के. ग्रोवर, जीवन ग्रोवर,पीडीसी, सी. पी. गांधी पीडीसी विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस मौके गोल्डन जुबली मनाते हुए सभी सदस्यों को मुबारक बाद दी गई तथा क्लब की चार्टर सदस्यों सीपी गांधी, मनजीत सिंधवानी,उमा चोपड़ा का विशेष तौर पर सम्मान किया गया। कल्बाध्यक्ष सरोज पब्बी ने गोलडन जुबली पूरा होने व क्लब सदस्यों द्वारा हमेशा दिए सहयोग के लिए अभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गोल्डन जुबली उनके कार्यकाल में आना उनके लिए फख्र का विषय है। समागम में डा. भुपिंदर कौर एमओसी,पीडीसी केशलता,सचिव प्रीती,कोषाध्यक्ष डा.सीमा राजन, भारती राओ एडीटर, आईएसओ रितु गुप्ता, आई पीपी नविता छाबड़ा, पीपी समिता पाराशर,सोनम सहदेव,हरजीत कौर,डा.दविंद्र कौर, जसवीर मलिक,प्रीती बधवा,अनिता मल्होत्रा,सरोज गुप्ता,सीमा शर्मा, सीमा सपरा, नेहा गुप्ता,जसलीन, सुमन सेठ, र्कीती ग्रोवर,मधु ग्रोवर,प्रो चंद्र रेखा,मनीषा क्वात्रा,सुरिंदर पल्हन,अंजू शर्मा,नीलम धीमान आदि ने भाग लिया।