पैसे डबल होने के लालच में गंवाए पौने दो लाख रुपए

Share and Enjoy !

Shares

पैसे डबल होने के लालच में गंवाए पौने दो लाख रुपए

लुधियाना (राजकुमार साथी)। ओलेक्स पर फर्नीचर बेचने की पोस्ट डालने के बाद अज्ञात व्यक्ति ने पैसे डबल करने का लालच दिया। एक रुपया भेजने के बाद जब उसे तुरंत दो रुपए वापस मिल गए तो वह लालच में फंस गया और पौने दो लाख रुपए गंवा बैठा। पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल को दी शिकायत में बाड़ेवाल रोड के पुष्प विहार निवासीआमिर वोहरा ने बताया कि उन्होंने अपनमा पुराना फर्नीचर बचने के लिए फोटो ओएलएक्स एप पर डाल दिया। इसे देख अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन किया। दोनों के बीच फर्नीचर की डील 4 हजार रुपये में तय हो गई। उस व्यक्ति ने अपने वाट्सएप नंबर से उनके मोबाइल पर क्यूआर कोड भेजा और उनसे एक रुपया भेजने के लिए कहा।

उसने झांसा दिया कि 1 रुपया भेजने पर उन्हें दो रुपये मिलेंगे। आमिर ने जब 1 रुपया भेजा तो उस व्यक्ति ने गूगल पे से उनके खाते में 2 रुपये भेज दिए। वह पैसे दोगुणा करने का लालच देकर उनके व्हाट्सएप नंबर पर क्यूआर कोड भेजता रहा। इन पर रिफंड मनी लिखा हुआ था। जब तक वह समझ पाते तब तक उनके बैंक अकाउंट से 1.72 लाख रुपए निकल चुके थे। इसके बाद उसका नंबर बंद हो गया। एडीसीपी इंवेस्टीगेशन रुपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला पीलीभीत के दलेलगंज की प्रियतमा देवी, गोवर्धन (मथुरा) की नीलम राजपूत, गौतम बुद्ध नगर के अरहोल (खुर्जा) के गौरव के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों की तलाश शुरू कर दी है। एडीसीपी भट्टी ने कहा कि जल्दी ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.