पुलिस मुलाजिमों से मारपीट कर एके-47 राइफल छीनी

Share and Enjoy !

Shares

पुलिस मुलाजिमों से मारपीट कर एके-47 राइफल छीनी

मोगा। गांव जलालाबाद के निकट शनिवार की देर रात कुछ युवकों ने पुलिस मुलाजिमों से मारपीट करके उनकी एके-47 राइफल छीन ली। मोगा–जालंधर हाई–वे पर जलालाबाद के पास रात करीब ढाई बजे नाके पर दो तैनात पुलिसकर्मियों के साथ कुछ युवकों का झगड़ा हो गया। युवकों ने दोनों पुलिसकर्मियों के साथ काफी मारपीट की और उनसे एक एके-47 राइफल छीनकर फरार हो गए। पुलिस राइफल बरामद करने और युवकों को पकडऩे के लिए सर्च अभियान चला रही है।  पुलिसकर्मी ने पूरी घटना के बारे में संबंधित पुलिस थाने में शिकायत दी और अधिकारियों को भी इस बारे में बताया। इसके बाद कई थानों के पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए और रात में ही युवकों और राइफल की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने धर्मकोट के भिंडर रोड स्थित गांव जलालाबाद और आसपास के एरिया को सील कर दिया है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.