कंगना बोली : हॉट टारगेट हूं मैं, डॉन होती तो 72 मुल्कों की पुलिस होती मेरे पीछे

Share and Enjoy !

Shares

कंगना बोली :  हॉट टारगेट हूं मैं, डॉन होती तो 72 मुल्कों की पुलिस होती मेरे पीछे

लुधियाना (राजकुमार साथी)। अपने बेबाकपन के कारण विख्यात हो रही अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी तुलना डॉन कर डाली। किसान आंदोलन में बुजुर्ग महिला पर आपत्तिजनक बयान देने वाली कंगना ने जेम्स ऑफ बॉलीवुड नाम के एक ट्विटर अकाउंट अपने बारे में किए गए ट्वीट का जवाब देते हुए खुद की तुलना डॉन से की। कंगना ने कहा कि अगर वह डॉन होतीं तो 72 मुल्कों की पुलिस उनके पीछे होती। दरअसल, कंगना को टैग करते हुए ट्वीट किया गया, ‘पूरे नेशन के लोग कंगना के विरुद्ध एक क्यों हो गए हैं? और इनका अचानक से किसानों के प्रति प्यार क्यों जाग गया है?’।

यूजऱ के ट्वीट का जवाब देते हुए कंगना ने लिखा, ‘तुम क्या कह रहे हो! मैं इस वक्त देश की सबसे हॉट टारगेट हूं। मुझे टारगेट करो और आप मीडिया के फेवरेट हो जाओगे। मूवी माफिया आपको रोल्स ऑफर करने लगेंगे, आपको फिल्में देने लगेंगे, फिल्म फेयर अवॉर्ड, शिवसेना टिकट सब होगा। अगर मैं डॉन होती तो तुम्हें पता है 72 मुल्कों की पुलिस मेरे पीछे होती’। कंगना ने हाल ही में किसान आंदोलन में हिस्सा ले रहीं एक बुजुर्ग महिला को शाहीन बाग प्रोटेस्ट की बिलकिस बानो बताया था। जिसके बाद पंजाब के सेलेब्स ने कंगना के खिलाफ जमकर अपना गुस्सा ज़ाहिर किया था। कंगना और दिलजीत दोसांझ के बीच तो अच्छी खासी ट्विटर वॉर भी हुई थी। जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा भी हुई।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.