दो कजन बहनों ने रचाई शादी

Share and Enjoy !

Shares

दो कजन बहनों ने रचाई शादी

रांची। राज्य के कोडरमा जिले के झुमरी तलैया थाना क्षेत्र में दो कजन बहनों ने आपस में समलैंगिक शादी रचा ली। दोनों ममेरी व फुफेरी बहनें पिछले कुछ दिनों से घर से गायब थीं। परिजनों ने तिलैया थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी। वीरवार को पता चला कि दोनों बहनेंचंदवारा इलाके में किराए के मकान में रह रही हैं। इसके बाद परिवार के लोग उन्हें पकडक़र घर ले आए। इस बात की सूचना पुलिस को दी गई, मगर पुलिस ने दोनों को डांट–फटकार कर भगा दिया। परिजनों ने बताया कि दोनों बालिग हैं और कुछ दिन पहले ही दोनों ने शादी करने की बात कबूल की है। वे एक–दूसरे के साथ जीवन गुजारने की जिद पर अड़ी हुई हैं। पुलिस इस मामले को लेकर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से बच रही है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.