प्राइवेट बस कंपनियों के खिलाफ डटे पंजाब रोडवेज मुलाजिम

Share and Enjoy !

Shares

प्राइवेट बस कंपनियों के खिलाफ डटे पंजाब रोडवेज मुलाजिम

लुधियाना (राजकुमार साथी)। दूसरी स्टेटों से आने वाली प्राइवेट बसों की ओर से बस स्टैंड के बाहर से सवारियां बिठाने के खिलाफ पंजाब रोडवेज मुलाजिमों ने अड्डा बंद करके धरना दिया। इस दौरान पूरा अड्डा खाली कराकर किस को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। रोडवेज, पनबस व पीआरटीसी की बसों को रोक कर उनके चालक भी हड़ताल पर चले गए। उनकी मांग थी कि बाहरी राज्यों से आने वाली बसें, वापसी के दौरान बस स्टैंड के बाहर से सवारियां उठाकर ले जाती हैं।

जिससे सरकारी बसों का नुकसान हो रहा है। अफसरशाही भी उनके साथ मिली हुई है। बसों के बाहर खड़े होने से बस स्टैंड रोड पर जाम की स्थिति बन गई। जिससे निपटने के लिए थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस तथा ट्रैफिक पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों चेतावनी दी कि जब तक दूसरे राज्यों की बसों को यहां से सवारियां उठाने से रोकने का पक्का इंतजाम नहीं किया जाता,तब तक वे लोग धरने पर ही बैठे रहेंगे।

 

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.