पत्नी गई मायके, नशेड़ी पिता ने 3 साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार

Share and Enjoy !

Shares

पत्नी गई मायके, नशेड़ी पिता ने 3 साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार

फिरोजपुर। मामूली सी बात को लेकर झगड़ा हुआ तो पत्नी मायके चली गई। उसके जाते ही नशे में धुत्त पति ने अपनी 3 साल की बेटी को हवस का शिकार बना लिया। कुछ समय बात पत्नी वापस लौटी तो लहुलूहान बेटी को देखकर सन्न रह गई। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया और पुलिस को घटना की सूचना दी। हुसैनीवाला चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हैवान पिता के खिलाफ पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार की रात मजदूरी करने वाले नशेड़ी पति से महिला की नोकझोंक और हाथापाई हो गई। इसके बाद महिला अपने करीब 8 वर्षीय बेटे को लेकर मायके  चली गई, मगर उसकी तीन साल की बच्ची घर में ही रह गई। पत्नी के जाने के बाद हैवान पिता ने नशे की हालत में अपनी 3 वर्षीय बच्ची को हवस का शिकार बना डाला।

कुछ समय बाद जब पत्नी वापस घर पहुंची तो बच्ची का खून बह रहा था और वह बेसुध थी। उसने आसपास से वाहन का इंतजाम कर उसे सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया व इसकी सूचना पुलिस को दी। जांच कर रही हुसैनीवाला चौकी इंचार्ज एसआई अमनदीप कौर ने बताया कि बच्ची की मां के बयानों के आधार पर उसके आरोपी पिता के खिलाफ पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.