कंगना ने अमेरिका के नए राष्ट्रपति बाइडेन को बताया गजनी

Share and Enjoy !

Shares

कंगना ने अमेरिका के नए राष्ट्रपति बाइडेन को बताया गजनी

लुधियाना। कंगना रनौट ने अमेरिका के नए राष्ट्रपति जोए बाइडन को गजनी बताया है। कंगना ने दावा किया कि वे सालभर भी पूरा नहीं कर पाएंगे। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा है, “गजनी बाइडेन का तो भरोसा नहीं, जिनका डाटा हर पांच मिनट में उड़ जाता है। इतनी सारी दवाइयां उन्हें इंजेक्ट की जाती हैं। वे एक साल से ज्यादा नहीं टिक पाएंगे। साफ है कि कमला हैरिस ही शो चलाएंगी। जब एक महिला उठती है तो वह हर महिला के लिए रास्ता बनाती है। इस ऐतिहासिक दिन को चीयर कीजिए”।

कंगना ने अपने ट्वीट में जिस गजनी शब्द का इस्तेमाल किया है, वह असल में आमिर खान स्टारर फिल्म है, जो 2008 में रिलीज हुई थी। फिल्म में आमिर ने जो किरदार निभाया था, वह हर पांच मिनट में अपनी याददाश्त भूल जाता है। कंगना की पोस्ट को लेकर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा है, “इस लेडी को वाकई इलाज की जरूरत है। जो बीजेपी का सपोर्ट नहीं करते, वह उनका नाम रख देती है। बाइडन– गजनी, मुंबई –पीओके, बॉलीवुड– बुलीवुड, गटर, किसान– आतंकवादी। गेट वेल सून”।

एक यूजर का कमेंट है, “प्लीज अमेरिकन पॉलिटिक्स का मजाक मत उड़ाओ। तुम हम जैसे लोगों की भावनाओं को नहीं समझोगी, जो असल में यहां रहते हैं। देश को सही करने की कोशिश कर रहे एक ईमानदार इंसान के लिए गजनी सही शब्द नहीं है। उनके इतिहास और तकलीफों को जानिए। उन्होंने अपना परिवार तक खो दिया है”।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.