जिला प्रधान ने की छेड़छाड़, महिला सचिव ने सरेराह बरसाई चप्पलें

Share and Enjoy !

Shares

जिला प्रधान ने की छेड़छाड़, महिला सचिव ने सरेराह बरसाई चप्पलें

लखनऊ। जालौन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा को उन्हीं की पार्टी की महिला सचिव ने एक अन्य युवती के साथ मिलकर सरेराह चप्पलों से पीट दिया। महिला सचिव का आरोप है कि जिलाध्यक्ष उससे छेडख़ानी करते थे। पिटाई से बचने के लिए जिलाध्यक्ष बार–बार छोड़ देने व दोबारा ऐसा न करने की रहम की भीख मांगते रहे, लेकिन युवतियां लगातार पिटाई करती रहीं। मौके पर मौजूद लोगों ने जिलाध्यक्ष की पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवतियों का आरोप है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से शिकायत करने के बाद भी जिलाध्यक्ष अनुज पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा का भी एक लेटर सामने आया है।

जिसमें बताया गया कि पिटाई करने वाली जिला कांग्रेस कमेटी की सचिव को पार्टी में निष्क्रिय बताकर पद से हटा दिया गया। मामला उरई कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास का है। बताया गया है कि कांग्रेस की जिला सचिव को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा लगातार फोन करके परेशान करते थे। इससे परेशान युवतियों ने अनुज मिश्रा को स्टेशन रोड पर बुला लिया, इसके बाद उन्हें सबक सिखाने के लिए सरेराह पिटाई करनी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस कांग्रेस जिलाध्यक्ष को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। जालौन के एसपी डॉक्टर एसपी सिंह का कहना है कि पिटाई का वीडियो उनके सामने भी आया है और युवतियों की शिकायत पर वह कार्रवाई कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ करेंगे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.