आईएएस की पत्नी का आरोप : पति ने दहेज के लिए कई बार पीटा

Share and Enjoy !

Shares

आईएएस की पत्नी का आरोप : पति ने दहेज के लिए कई बार पीटा

लखनऊ। ललितपुर जिले में तैनात एक आईएएस पर उनकी पत्नी ने दहेज के लिए प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक वीडियो वायरल किया है, जिसमें वे रोते हुए कह रही हैं कि उनके पति दूसरी शादी करने की सोच रहे हैं। दहेज की खातिर ससुराल वालों ने पति के सामने बहुत मारा है। वीडियो में महिला ने अपने हाथ पर लगे चोट को दिखाते हुए कहा कि मुझे बहुत टॉर्चर किया जा रहा है। प्लीज मेरी हेल्प कीजिए।

पीडि़त महिला वीडियो के बाद से महिला अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि उनके हाथ में बहुत दर्द हो रहा है। आरोप लगाया कि उनके पति कमरा बंदकर उन्हें टॉर्चर करते हैं। हालांकि इस बारे में संबंधित अधिकारी से बात नहीं हो पाई है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.