जीवनसाथी ने छोड़ा तो महिला ने लगाया मौत को गले

Share and Enjoy !

Shares

जीवनसाथी ने छोड़ा तो महिला ने लगाया मौत को गले

मोगा। बुक्कनन वाला रोड हाकम का अगवाड़ निवासी 28 वर्षीय  महिला ने पति से हुए तलाक से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वाली महिला की मां कुलवंत कौर ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी हरबीर कौर की शादी 2016 में लुधियाना के गांव डाले का अगवाड़ निवासी सुखप्रीत सिंह के साथ हुई थी। कोई बच्चा पैदा नहीं होने के कारण दोनों के बीच झगड़ा रहने लगा। तीन महीने पहले ही दोनों का पंचायती तौर पर तलाक हुआ था। तब से वह काफी परेशान रहने लगी थी। बुधवार की रात उसने खाली पड़ी दुकान में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.