लुटेरों ने कर दी बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या

Share and Enjoy !

Shares

लुटेरों ने कर दी बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या

कपूरथला। गांव शिकारपुर के 62 वर्षीय जरनैल सिंह और उनकी पत्नी जोगिंदर कौर की लुटेरों ने हत्या कर दी। वीरवार की सुबह दोनों के शव खून से लथपथ मिले। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया। उनका एक बेटा यूरोप में है तो दूसरा बेटा बलविंदर सिंह सुल्तानपुर लोधी में रहता है। वह वहीं मेडिकल स्टोर चलाता है। दोनों पति–पत्नी यहां अकेले रहते थे। माना जा रहा है कि कुछ लोग दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए और उन्होंने जरनैल सिंह व जोगिंदर कौर के सिर पर कई वार करके उनकी हत्या कर दी।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.