टांडा में 6 साल की बच्ची से रेप व हत्या करने वाले दादा-पोते पर हमला, पुलिस ने बचाया

Share and Enjoy !

Shares

टांडा में 6 साल की बच्ची से रेप व हत्या करने वाले दादा–पोते पर हमला, पुलिस ने बचाया

होशियारपुर। टांडा में 6 साल की बच्ची से रेप करने के बाद हत्या कर शव जलाने वाले दादा पोते को जब पुलिस मेडिकल के लिए उड़मुड़ टांडा अस्पताल लेकर पहुंची तो लोगों ने उनकी पिटाई करने का प्रयास किया। लोगों ने हंगामा करते हुए अस्पताल के शीशे भी तोड़ दिए। सीएम ने इस मामले की जांच तेज करने के आदेश दिए हैं, जबकि पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने एसएसपी से 26 अक्टूबर तक रिपोर्ट मांगी है। 21 अक्टूबर को गांव जलालपुर में प्रवासी मजदूर की 6 साल की बेटी की कथित तौर पर रेप के बाद हत्या करके उसकी अधजली लाश हवेली में छिपाकर रख दी गई थी। पीडि़ता के पिता के अनुसार आरोपी गुरप्रीत लडक़ी को अपने घर ले गया था। वहां उसने उससे बलात्कार किया। इसके बाद गुरप्रीत और सुरजीत दोनों ने उसकी हत्या कर दी। उसकी लाश को आरोपियों ने अधजली हालत में बोरी से छिपा दिया था। पुलिस के मुताबिक लडक़ी का आधा जला हुआ शव उनके घर से मिला था। आरोपी गुरप्रीत सिंह और उसके दादा सुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.