खेती बिलों से खफा किसानों ने भाजपा नेताओं को पीटा

Share and Enjoy !

Shares

खेती बिलों से खफा किसानों ने भाजपा नेताओं को पीटा

नवांशहर। केंद्र सरकार के खेती बिलों से नाराज आंदोलनकारी किसानों ने भाजपा के जिला प्रधान समेत दो लोगों की पिटाई कर दी, पुलिस ने कड़ी मशक्कत करके दोनों पार्टियों को अलग किया। किसानों ने चेतावनी दी है कि वे किसानी को बरबाद करने वाले भाजपा नेताओं को किसी भी गांव में नहीं घुसने देंगे। दरअसल, जालंधर से चली दलित इंसाफ यात्रा के स्वागत के लिए जिला प्रधान पूनम माणक और भाजपा एससी मोर्चा के नेता जीवन कुमार के नेतृत्व में भाजपा वर्कर इकट्ठा हुए थे। जब वे डॉ. भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण को पहुंचे तो पहले से तैयार किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ उनकी सीधी टक्कर हो गई। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि किसानों ने जीवन कुमार पर हमला कर दिया। इसके बाद जब पूनम माणक बीच में आई तो वह भी जख्मी हो गई।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.