वाराणसी में दुष्कर्म : लिव-इन में रह रही युवती ने लगाया आरोप, जबरन एबॉर्शन भी कराया गया

Share and Enjoy !

Shares

वाराणसी में दुष्कर्म : लिव–इन में रह रही युवती ने लगाया आरोप, जबरन एबॉर्शन भी कराया गया

लखनऊ। वाराणसी जिले में लिव–इन–रिलेशनशिप में रह रही एक युवती ने अपने कथित पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस बाबत उसने मंगलवार रात लंका थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के लिए देर रात आरोपी युवक के घर पहुंची, लेकिन वह नहीं मिला। इसलिए पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। मिर्जापुर जिले के नई बस्ती की रहने वाली युवती सीर–गोवर्धनपुर में एक क्लिनिक में काम करती है। कुछ सालों पहले वह पैरों में दर्द का इलाज कराने ट्रामा सेंटर गयी थी। वहां उसकी मुलाकात उस समय सराय–नंदन के रहने वाले अभिलाष दुबे से हुई, जो ट्रामा सेंटर का कर्मचारी है। दोनों में नजदीकियां बढ़ीं तो पारिवारिक रजामंदी के बिना मंदिर में शादी करके दोनों सीर–गोवर्धनपुर में ही साथ रहने लगे। कुछ ही महीनों बाद युवती गर्भवती हो गयी। अभिलाष को जब पता चला तो उसने तुरंत गर्भपात करा दिया। इसी बीच युवती को पता चला कि अभिलाष पहले से ही शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है। अभिलाष ने लैब खोलने और गाड़ी खरीदने के नाम पर उससे लाखों रुपए भी ऐंठ लिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.