फेक टीआरपी : यूपी सरकार ने की सीबीआई जांच की सिफारिश

Share and Enjoy !

Shares

फेक टीआरपी : यूपी सरकार ने की सीबीआई जांच की सिफारिश

लखनऊ। फेक टीआरपी केस में चैनलों पर शिकंजा कसते हुए यूपी सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। इस पर कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने इस मामले में दिल्ली में एफआईआर दर्ज कर ली है। तीन दिन पहले इसी मामले में हजरतगंज कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 468, 465, 463, 420, 409, 406, 120 बी में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस पर संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की थी, जिसपर सीबीआई ने यह केस दर्ज किया है। उधर, मुंबई पुलिस ने 8 अक्टूबर को फॉल्स टीआरपी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए रिपब्लिक टीवी समेत 3 चैनल पर पैसे देकर टीआरपी खरीदने के आरोप  5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो मराठी चैनलों के डायरेक्टर भी शामिल हैं। उधर, टीआरपी नेटवर्क ने कार्रवाई को गलत बताया है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.