इंस्पेक्टर बलदेव कुमार ने बाडी बिल्डिंग में जीता गोल्ड

Share and Enjoy !

Shares


(गुरमीत दुग्गल) कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र निवासी और चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर बलदेव कुमार ने मालदीव में आयोजित 54वीं एशियन बाडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोट्र्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। चैंपियन बलदेव कुमार को 50-60 के एज कैटेगरी में टाप रैंक मिला है। उनके बाद सतनारायन राजू ने सिल्वर मेडल जीता है। बलदेव कुमार ने कहा कि यह मेडल देश और चंडीगढ़ पुलिस के सभी सदस्यों के लिए है। उनका अगला लक्ष्य वल्र्ड चैंपियनशिप है। इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। बलदेव कुमार ने चंडीगढ़ पुलिस विभाग के डीजीपी प्रवीण रंजन, आइजी सहित एसएसपी ट्रैफिक मनीषा चौधरी को सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया है। इससे पहले बलदेव कुमार ने उ’बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में आयोजित 12वीं डब्ल्यूबीपीएफ वल्र्ड बाडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोट्र्स चैंपियनशिप 2021 में ब्रांज मेडल जीता था। इस मेडल से भी पहले बलदेव कुमार इंटरनेशनल स्तर पर दो मेडल जीत चुके हैं। उन्होंने साउथ कोरिया में आयोजित 11वीं वल्र्ड बाडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोट्र्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल और इंडोनेशिया में आयोजित 5&वीं एशियन बाडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोट्र्स चैंपियनशिप सिल्वर मेडल जीता था। उल्लेखनीय है कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले बलदेव ने साल 1995 में चंडीगढ़ पुलिस ’वाइन की थी। अभी उनकी उम्र 54 वर्ष है। बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए उन्होंने खूब मेहनत की है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.