समाजसेवी संदीप गर्ग ने लगवाया ठंडे पानी का वाटर कूलर

Share and Enjoy !

Shares


(गुरमीत दुग्गल) कुरुक्षेत्र। समाज सेवी संदीप गर्ग द्वारा लाडवा के बस अड्डे के पीछे बने पीर की मजार पर गर्मी को देखते हुए ठंडे पानी का वाटर कूलर लगवाया गया और पीर बाबा की मजार पर माथा टेककर शहर में सुख शांति की कामना की। समाजसेवी संदीप गर्ग ने कहा कि लाडवा बस स्टैंड के पीछे पीर बाबा की मजार के आसपास पीने के पानी की भारी दिक्कत थी। जिसके कारण दुकानदारों व पीर की मजार पर माथा टेकने वाले श्रद्वालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसको देखते हुए उनकी फाउंडेशन की ओर से एक ठंडे पानी का वाटर कूलर लगवाया गया है जिससे न केवल पीर की मजार पर आने वाले श्रद्वालुओं को लाभ मिलेगा। बल्कि आसपास के सभी दुकानदारों व राहगीरों को भी इसका लाभ मिलेगा। इससे पहले कि वह लाडवा के कई वार्डो में पीने के पानी की दिक्कत थी वहां पर वाटर कूलर लगवा चुके हैं। मौके पर बलविन्द्र सिंह, शेर सिंह, ओपिन्द्र डिक्कू, लखविन्द्र सिंह, प्रणव, राजू, काका, अंग्रेज सिंह, मुन्नी, मोहन गुप्ता, राजकुमार, भूपिन्द्र सिंह, महेश, जगपाल सिंह आदि मौजूद थे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.