हरबंस लाल की अध्यक्षता में आप की बैठक आयोजित 

Share and Enjoy !

Shares

(गुरमीत दुग्गल) कुरुक्षेत्र/शाहबाद। आम आदमी पार्टी की बैठक पार्टी कार्यालय किशनगढ़ रोड पर हुईं और इस मीटिंग की अध्यक्षता हल्का अध्यक्ष हरबंस लाल ने की।  हरबंस लाल ने नगर पालिका चुनाव में काम करने वाले हर कार्यकर्ता का आभार प्रकट किया। इस मौके पर डॉ रोहताश रंगा नलवी ने अपने संबोधन में कहा कि आम आदमी पार्टी ने नगर निकाय चुनाव में झाडू के निशान पर पहला चुनाव लडक़र 10 प्रतिशत वोट हासिल करके प्रदेश की राजनीति में एक बहुत बड़ा धमाका किया है और आगे जो भी चुनाव प्रदेश में होंगे आम आदमी पार्टी प्रदेश की जनता के लिए जोरदार प्रदर्शन करेगी। मीटिंग में मुख्य रूप से मान सिंह, ललित अग्रवाल, बीर सिंह, जितेंद्र बाल्मीकि, पुष्पराज अग्रवाल, लवप्रीत दमली और चरणजीत सिंह ने संगठन को मजबूत करने के लिए अपने अपने विचार रखे । मीटिंग में अमरजीत सिंह, ललित अग्रवाल, वीरेंद्र भसीन, दीदार सिंह, तारा चंद, बलविंदर सिंह, जसविंदर सिंह और बनारसी दास मौजूद रहे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.