प्राचीन शिव मंदिर में मनाई ब्रह्मलीन महंत श्री रामेश्वर आनंद गिरि महाराज की बरसी

Share and Enjoy !

Shares
फगवाड़ा (शिव कौड़ा) : आबादी आश्रम प्राचीन शिव मंदिर जीटी रोड फगवाड़ा में ब्रह्मलीन महंत श्री रामेश्वर आनंद गिरि जी महाराज की प्रथम बरसी मंदिर के महंत श्री कश्मीर गिरि की अगवाई में मनाई गई। समागम के दौरान फगवाड़ा की धरती को पवित्र करते हुए दशनाम जूना अखाड़ा से बहुत सारे संत महापुरुष शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं को खुले दर्शन दीदार के साथ आशीर्वाद दिया। महंत कश्मीर गिरि ने जहां ब्रह्मलीन महंत श्री रामेश्वर आनंद गिरि जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला वहीं सभी को अक्षय तृतीय एवं भगवान परशुराम जी की जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि संतों महापुरुषों का संग करने से मन में अच्छे विचारों का उदय होता है। उपस्थित सभी संतों महापुरुषों ने भी अपने प्रवचन में कहा कि सच्चा मनुष्य वही है जो विपत्ति में भी धर्म का मार्ग नहीं छोड़ता। धर्म का मार्ग ही मोक्ष का मार्ग होता है। इस अवसर पर श्री आदित्य मैनन, रवि दत्त, अंकुर बेदी, राजेश शर्मा, संजीव शर्मा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.