30 नवंबर को लगेगा इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण

Share and Enjoy !

Shares

30 नवंबर को लगेगा इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण

लुधियाना। अगले महीने 30 नवंबर को इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। जो एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। चंद्रमा को मन का कारण कहा जाता है इसलिए इसका सीधा असर व्यक्ति के मन पर पड़ेगा।

जब चंद्र ग्रहण ग्रसित होता है, तब लोगों के मन में नकारात्मक विचार जरूर आते हैं। इस वर्ष का यह आखिरी चंद्र ग्रहण वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र में होगा। ग्रहणकाल के दौरान हर किसी को अपने चंद्रमा को बलवान करके की कोशिश जरूर करनी चाहिए। इससे मन पर किसी भी तरह का दुष्प्रभाव नहीं आ पाएगा। व्यक्ति को अपने आपको शुद्ध और पवित्र बनाए रखना होगा। ग्रहणकाल के दौरान अपना और छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण काल में भगवान की मूर्ति स्पर्श नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा सूतक काल ग्रहण लगना पहले ही शुरू हो जाता है। इस समय खाने पीने की मनाही होती है। ग्रहण के दौरान बाल और नाखून काटने से बचना चाहिए। इसके अलावा न तो कुछ खाना चाहिए और न ही खाना बनाना चाहिए।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.