25 को पूरे पंजाब में फूंके जाएंगे अंबानी, अडानी और मोदी के पुतले

Share and Enjoy !

Shares

25 को पूरे पंजाब में फूंके जाएंगे अंबानी, अडानी और मोदी के पुतले

अमृतसर में 23 को फूंके जाएंगे मोदी, अडानी और अंबानी के पुतले, 14 तक रहेगा रेल रोको आंदोलन

जंडियाला गुरू (सुरेंद्र कुमार)। किसान–मजदूर संघर्ष कमेटी 25 अक्टूबर को पूरे पंजाब में अंबानी, अडानी और मोदी के पुतले फूंकेगी। इसके अलावा 23 अक्टूबर को इन तीनों के पुतले फूंकने की शुरूआत अमृतसर से होगी। कमेटी ने 14 अक्टूबर तक रेल रोको आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।

प्रदेश सचिव सरवन सिंह पंधेर ,गुरबचन सिंह चब्बा व हरप्रीत सिंह सिधवां ने कहा कि पंजाब में कैप्टन सरकार बिना वजह ब्लैक आऊट का शोर मचा रही है। जबकि पॉवरकॉम के डिस्ट्रीब्यूशन डायरेक्टर ने बिजली का संकट होने से इंकार किया है। सरकारी थर्मल प्लांट बन्द है, जो 8-10 दिन में चालू होगा। उन्होंने कहा कि सडक़ यातायात बहाल है, इस कारण ट्रकों इत्यादि से जरूरी चीजों की सप्लाई पूरी की जा सकती है। इस मौके पर मंगजीत सिंह सिधवां, बलकार सिंह देवीदासपुरा, राज सिंह ताजेचक्क, लखविंदर सिंह डाला, भूपिंदर सिंह मालुवाल, शरणजीत सिंह बच्चीविंड, कुलवंत सिंह राजाताल, साहिब सिंह कक्कड़, प्रगट सिंह किरलगढ़, अमरीक सिंह चविंडा, सकत्तर सिंह कोटला, बलदेव सिंह,  अमरदीप सिंह गोपी, नरिंदर सिंह, गुरदेव सिंह गग्गोमाहल, पलविंदर सिंह चमियारी, हरजिंदर सिंह बोहलिया, दविंदर सिंह खतराए कलां, मुख्तार सिंह भंगवा, किरपाल सिंह कलेरमांगट, हरबिंन्दर सिंह लाली, प्रताप सिंह हमकाा और सेवा सिंह पंधेर भी मौजूद रहे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.