25वीं वार्षिक बस यात्रा शाहतलाई के लिए रवाना

Share and Enjoy !

Shares
फगवाड़ा (शिव कौड़ा) : सिटी वैल्फेयर क्लब रजि. फगवाड़ा की ओर से हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ दयोट सिद्ध बाबा बालक नाथ जी के दर्शन एवं शाहतलाई में चैत्र मास के वार्षिक भण्डारे के आयोजन के लिए 25वीं वार्षिक यात्रा आज बाबा जी के परम भक्त श्री धर्मपाल निश्चल की अगवाई में स्थानीय निम्मा वाला चौक से रवाना हुई। समाज सेवक श्री इन्द्रजीत कालड़ा ने नारियल फोड़ कर रसद के ट्रक एवं श्रद्धालुओं की बस को रवाना किया। उनके साथ पधारे श्री रमन छाबड़ा एवं मोजी ने सभी श्रद्धालुओं को यात्रा मंगलमय होने की शुभकामना दी। धर्मपाल निश्चल के अनुसार तीन दिन तक शाहतलाई में वार्षिक भण्डारे के पश्चात रविवार को बाबा बालक नाथ जी की पवित्र गुफा के दर्शन करके यह यात्रा फगवाड़ा वापिस लौटेगी। इस यात्रा में श्री दिलबाग वालिया, माणक निश्चल, दीपक निश्चल, राजू निश्चल, सारंग निश्चल, मोनू, पम्मा बाबा, लक्की कनाडा, शिव राम सौंधी, राजू, साबी, कालू, दीशा, बिंदर, गुरप्रीत सहित अन्य श्रद्धालुगण शामिल थे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.