2022 के  यूपी विस चुनाव में एंट्री करेगी आम आदमी पार्टी

Share and Enjoy !

Shares

2022 के  यूपी विस चुनाव में एंट्री करेगी आम आदमी पार्टी

दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव भी लडऩे का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को डिजिटल पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। पार्टी उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर चुकी है। डिजिटल पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि पार्टी उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि दिल्ली में मुफ्त बिजली–पानी मिल रहा है और अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकती हैं। अच्छे कॉलेज मिल सकते हैं तो ये सब उत्तर प्रदेश में क्यों नही मिल सकता है? उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि कौन रोक रहा है उत्तर प्रदेश में इसे? इसे भ्रष्ट नेता और गंदी राजनीति रोक रही है। अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों हमें एक बार मौका दीजिए। मैं विश्वास दिलाता हूं कि उत्तर प्रदेश को भी बेहतर करके दिखा दूंगा।चुनाव को गंभीरता से लेते हुए  आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को इन चुनावों का पर्यवेक्षक घोषित किया है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.