18 नवंबर से शुरू हो जाएगा छठ महापर्व, 20 की शाम 21 की सुबह होगा अरघ

Share and Enjoy !

Shares

18 नवंबर से शुरू हो जाएगा छठ महापर्व, 20 की शाम 21 की सुबह होगा अरघ

लुधियाना (राजकुमार साथी)। सूर्य देव की आराधना तथा संतान के सुखी जीवन की कामना के लिए मनाया जाने वाला छठ महापर्व इस बार 18 नवंबर से शुरू हो जाएगा। नहाय खाय से शुरू होने वाले इस पर्व में 20 नवंबर की शाम और 21 नवंबर की सुबह सूर्यदेव को अरघ्र दिया जाएगा।

छठ पूजा का प्रारंभ दो दिन पूर्व चतुर्थी तिथि को नहाय खाय से होता है, फिर पंचमी को लोहंडा और खरना होता है। उसके बाद षष्ठी तिथि को छठ पूजा होती है, जिसमें सूर्य देव को शाम का अरघ अर्पित किया जाता है। इसके बाद अगले दिन सप्तमी को सूर्योदय के समय में उगते हुए सूर्य को अरघ देते हैं और फिर पारण करके व्रत को पूरा किया जाता है। तिथि के अनुसार, छठ पूजा 4 दिनों की होती है। इस वर्ष नहाय–खाय 18 नवंबर को है। लोहंडा और खरना 19 नवंबर को है।

इस वर्ष छठ पूजा 20 नवंबर को है। इस दिन सूर्यादय 06.48 बजे पर होगा और सूर्यास्त 05.26 बजे होना है। छठ पूजा के लिए षष्ठी तिथि का प्रारम्भ 19 नवबंर को रात 09.59 बजे से हो रहा है, जो 20 नवंबर को रात 09.29 बजे तक है। छठ पूजा का अंतिम दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि होती है।

इस दिन सूर्योदय के समय सूर्य देव को अरघ अर्पित किया जाता है। उसके बाद पारण कर व्रत को पूरा किया जाता है। इस वर्ष छठ पूजा का सूर्योदय अरघ तथा पारण 21 नवंबर को होगा। इस दिन सूर्योदय सुबह 06.49 बजे तथा सूर्योस्त शाम को 05.25 बजे होगा।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.