
फगवाड़ा (शिव कौड़ा) : गुरुदेव श्री अरुण मुनि जी महाराज एवम् महासाध्वी डा. पुनीत ज्योति जी महाराज की प्रेरणा से एस.एस. जैन सभा फगवाड़ा की ओर से स्थानीय जैन स्थानक कटैैहरा चौक में 100 परिवारों को राशन खाद्य सामग्री भेंट की। राशन वितरण से पहले गुरुदेव श्री अरुण चन्द्र जी महाराज ने सभी को मंगल पाठ श्रवण करवा कर सभी के लिए सुख शान्ति एवं समृद्धि की मंगल कामना की। राशन वितरण समागम के दौरान एस.एस. जैन सभा के प्रधान श्री सतीश जैन, चेयरमैन देवेन्द्र जैन, उप प्रधान अजित जैन, सचिव जनेश जैन, सह सचिव अनुज जैन, श्री महावीर जैन माडल सी.सै. स्कूल के प्रधान अजय जैन, माडल टाऊन स्कूल के सचिव ओम प्रकाश जैन, कीमती लाल चन्दन, सुनील जैन जे.सी.टी, राकेश जैन सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।