हमेशा याद रखी जाएंगी बाबा जसवंत सिंह की सेवाएं : सिंह साहिब

Share and Enjoy !

Shares

हमेशा याद रखी जाएंगी बाबा जसवंत सिंह की सेवाएं : सिंह साहिब

लुधियाना (राजकुमार साथी)। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि बाबा जसवंत सिंह की ओर से सिख पंथ के प्रति की गई सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबा जी जैसी पवित्र रूहें दुनिया में कभी कभार ही जन्म लेती है। उनके द्वारा मेडिकल शिक्षा के लिए किए गए प्रयासों के चलते उनका नाम हमेशा अमर रहेगा। समराला चौक स्थित गुरुद्वारा नानकसर के संत बाबा जसवंत सिंह की याद में रखे श्री अखंड पाठ के समापन पर पहुंचे सिंह साहिब ने संगत को संबोधन के दौरान गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार डा. अनहद राज सिंह को कहा कि वह बाबा जसवंत सिंह की धार्मिक और सामाजिक सेवाओं को निरंतर जारी रखें। अमृत संचार की लहर को और प्रचंड किया जाए, ताकि युवा पीढ़ी को धर्म के साथ जोड़ा जा सके। समागम में भाई पिंदरपाल सिंह ने गुरमत विचारों से संगत को जोड़ा। तख्त श्री केशगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी जोगिंदर सिंह वेदांती, श्री हरिमंदिर साहिब के पूर्व हेड ग्रंथी ज्ञानी जसविंदर सिंह ने भी बाबा जसंवत सिंह की धर्म और समाज के प्रति सेवाओं की सराहना की। सिंह साहिब और संत महापुरुषों ने गुरुद्वारा नानकसर के मुख्य सेवादार डा. अनहद राज सिंह को दस्तार भेंट की। डेंटल कालेज आफ इंडिया के सदस्य डा. सचिन देव मेहता ने संगत को बताया कि बाबा जसवंत सिंह डेंटल कालेज सिर्फ पंजाब ही नहीं, पूरे भारत में ख्याति पा चुका है। देश के प्रमुख दस डेंटल कालेज में शामिल होने के कारण स्टूडेंट्स इसमें दाखिला पाने को प्रयासरत रहते हैं। इस मौके पर रागी करनैल सिंह, सतिंदरबीर सिंह, जुझार सिंह, गगनदीप सिंह, अनहद राज सिंह, गुरचरण सिंह रसिया, जोगिंदर सिंह रिआड़, दविंदर सिंह सोढी, मनजीत सिंह, राम सिंह, त्रिलोक सिंह, मनजीत सिंह, बलप्रीत सिंह, पंथप्रीत सिंह और बलजीत सिंह ने कीर्तन से संगत को निहाल किया।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.