
कुरुक्षेत्र, 01 दिसंबर (गुरमीत दुग्गल)। गीता जयंती महोत्सव 2022 के अवसर पर जयराम विद्यापीठ परिसर में चल रही अंतर्विद्यालय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिताओं का गीता व रामायण पर आधारित सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के साथ समापन हो गया। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में करीब 55 स्कूलों की विभिन्न टीमों के प्रतिभागियों ने खूब धमाल मचाया। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के अवसर पर श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के साथ कुरुक्षेत्र के उपायुक्त शांतनु शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी, शाहाबाद के एस.डी.एम. कपिल शर्मा, कथा वाचक आचार्य श्याम भाई ठाकर, जयराम संस्थाओं के ट्रस्टी अनिल सोढानी व अन्य पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों की प्रतिभा की खूब सराहना की। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी देते हुए निर्णायक मंडल की डा. सुप्रिया शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में एस.के.एस. इंटरनैशनल गुरुकुल किरमच रोड़, सहारा कॉम्प्रिहेंसिव तथा अग्रसेन पब्लिक स्कूल सेक्टर 13 की टीमों ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में विजडम वर्ल्ड स्कूल, साई ग्रेस इंटरनैशनल स्कूल लाड़वा, सेठ टेक चंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल, ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल सेक्टर 7 तथा बी.आर. इंटरनैशनल स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। के.एस. कॉन्वेंट स्कूल, ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल सलपानी खुर्द, धन्ना भगत पब्लिक, यूनिवर्सिटी सीनियर पब्लिक स्कूल तथा गीता निकेतन आवासीय विद्यालय ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल मोती चौक, तुलसी दास मेमोरियल पब्लिक स्कूल, ग्रीन फील्ड पब्लिक दा पर्ल स्कूल, संजय गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल तथा वेलविशर सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिहोवा को सांत्वना पुरस्कार हासिल हुआ। इस मौके पर प्रतियोगिता में डा. सुप्रिया शर्मा, संजना तथा डा. वीर विकास ने निर्णायक मंडल की भूमिका अदा की। इस अवसर पर श्रवण गुप्ता, राजेंद्र सिंघल, कुलवंत सैनी, के.के. कौशिक, ईश्वर गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, खरैती लाल सिंगला, टेक सिंह लौहार माजरा, रोहित कौशिक, डी.के. गुप्ता, सुनील गर्ग भी मौजूद थे।
