सांसद रवनीत बिट्टू के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपाई

Share and Enjoy !

Shares

सांसद रवनीत बिट्टू के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपाई

लुधियाना (राजकुमार साथी)। सांसद रवनीत बिट्टू पर केस दर्ज कराने की मांग को लेकर भाजपाइयों ने प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को धरना दिया। यहां अश्वनी शर्मा ने कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में कुछ शरारती तत्व शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। तीक्ष्ण सूद के घर पर हुए हमले में देश को तोडऩे वाले नारे लगाए जा रहे थे। इस घटना को लेकर डीएसपी को सस्पेंड करने के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। किसान खेती बिलों का विरोध नहीं कर रहे। किसान कभी लोगों को गाली नहीं देते। अश्वनी शर्मा ने कहा कि अगर मेरे खून से अमन-शांति होती है तो मैं तैयार हूं, पर इस तरह की ओछी राजनीति न करें। किसान का भला भाजपा ही कर सकती है। कैप्टन ने जो वादे किए, वह पूरे नहीं किए गए। पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि किसानों ने उनके घर पर हमला नहीं किया था। यह कोई और लोग थे। प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष प्रवीण बंसल भाजपा ने आरोप लगाया कि रैली में कार्यकर्ताओं को ला रही बसें रास्ते में रुकवा दी गई हैं। जिला प्रधान ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कार्यकर्ता रोके गए तो, वहीं धरने दिए जाएंगे। पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया भी रैली में पहुंचे थे। कालिया ने कहा कि भाजपा किसी से डरती नहीं है। चार जनवरी से लुधियाना बीजेपी लगातार धरना देगी।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.