
(गुरमीत दुग्गल) कुरुक्षेत्र।
श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय प्रधान संगठन महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड/ भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य, भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, डॉ अंबेडकर फाउंडेशन के सदस्य सूरजभान कटारिया के जन्म दिवस को शुभचिंतक, मित्रगणों और नेताओं ने सर्वदलीय तरीके से मनाया। देशभर से अनेक राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े प्रमुख व्यक्तियों ने भी सोशल मीडिया व अन्य साधनों से शुभकामनाएं प्रेषित की। उनके जन्म दिन पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला प्रधान पृथ्वी सिंह, श्री गुरु रविदास मंदिर एवं धर्मशाला सभा के प्रधान सूरजभान नरवाल, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य केसी रंगा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य लक्ष्मीकांत शर्मा एडवोकेट, ज्योतिबा शिक्षा ट्रस्ट के चेयरमैन मिहा सिंह रंगा, प्रदेश मीडिया प्रभारी सोमबीर पोरिया, श्री गुरु रविदास मंदिर एवं धर्मशाला सभा कार्यकारिणी सदस्य नरेश रंगा, गुलाब सिंह तितरम, दीपक शर्मा, रामकुमार राहुल, श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के जिलाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी के जिला संगठन सचिव मान सिंह बजगांव, पूर्व कर्मचारी नेता रामकरण जटिया, जोगिंद्र बैरागी, संजीव समरी ने बधाई दी और उनकी दीघार्यु की कामना की।