
(मोनू) लुधियाना। दरेसी रोड संत समाधि स्थल में संतों के सम्मान में विशेष सभा आयोजित की गई। श्रद्धालुओं ने संत समाधि पर पुष्प मालाएं भेंट की प्रधान राज कुमार ने कहा कि सच्चे संतो को सनातन संस्कृति को सुरक्षित रखने में विशेष योगदान है। संत समाधि स्थल के सेवक यशपाल ने कहा कि इस क्षेत्र में संतो ने कई वर्षों तक तपस्या की है, शशि किरण ने कहा कि संतों के उपकारों को हमेशा याद रखा जाएगा। दरेसी रोड संत समाधि स्थल हवन करते हुए पंडित दुलीचद राजकुमार, धर्मपाल, तजिंदर खन्ना, ममता रानी, पूनम लखनपाल, जीवन, सोनी, शशि, किरण, लक्ष्मी चड्डा, मिनि थापर आदि ने भजन गाए।