शायर मुनव्वर राणा बोले : अगर कोई भगवान राम का विवादित कार्टून बनाएगा तो मैं उसका कत्ल कर दूंगा, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Share and Enjoy !

Shares

शायर मुनव्वर राणा बोले : अगर कोई भगवान राम का विवादित कार्टून बनाएगा तो मैं उसका कत्ल कर दूंगा, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

लखनऊ। फ्रांस में पैगंबर मोहम्मद साहब का विवादित कार्टून बनाने वाले टीचर पर हमलाकर उसकी हत्या करने वाले का समर्थन करने पर लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली पुलिस ने विख्यात शायर मुनव्वर राणा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। राणा ने फ्रांस में 16 अक्टूबर को हुए क्लास में बच्चों को पैगंबर मोहम्मद साहब का विवादित कार्टून दिखाने वाले टीचर की हत्या को सही ठहराते हुए कहा था कि “हमला करने वाले की जगह मैं होता तो भी ऐसा ही करता। किसी को इतना मजबूर न करो कि वह कत्ल करने के लिए तैयार हो जाए। मोहम्मद साहब का कार्टून बनाकर हमलावर को कत्ल करने के लिए मजबूर किया गया। अगर कोई भगवान राम का विवादित कार्टून बनाएगा तो मैं उसका भी कत्ल कर दूंगा।”

इस बयान के बाद हजरतगंज कोतवाली के सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार पांडेय ने राणा के खिलाफ नफरत फैलाने, शांति भंग और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज करवाया है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.