वाल्मीकि नगर से जदयू के राजेश सिंह जीते

Share and Enjoy !

Shares

वाल्मीकि नगर से जदयू के राजेश सिंह जीते

पटना। वाल्मिकी नगर विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। पश्चिमी चंपारण जिले में वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट है और इसी के तहत यह विधानसभा सीट भी आती है। 2010 में हुए चुनाव में यहां जेडीयू के राजेश सिंह ने चुनाव जीता था। 2015 में यहां निर्दलीय धीरेन्द्र प्रताप सिंह जीत गए। इसे भैंसालोटन के नाम से भी जाना जाता है। गंडक नदी के किनारे बसे इस जगह की गिनती बिहार के प्रसिद्व पर्यटन स्थल के तौर पर होती है।

वाल्मीकि नगर से जीते जदयू के राजेश सिंह

यहां पर विद्युत उत्पादन के लिए गंडक नदी के ऊपर एक बांध का भी निर्माण किया है। जिसका उदघाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने किया था। इस जगह को वाल्मीकि आश्रम के लिए भी जाना जाता है। माना जाता है कि रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि ने इसी आश्रम में अपना कुछ समय व्यतीत किया था। उनके नाम पर ही इस जगह का नाम भी वाल्मीकि नगर पड़ा था। यहां पर एक भगवान शिव का प्राचीन मंदिर भी है, जिसका निर्माण बेतिया के राजा ने कराया था।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.