लडक़ी को किडनैप कर रेप किया, प्रेगनेंट हुई तो बिहार जाकर कराई शादी

Share and Enjoy !

Shares

लडक़ी को किडनैप कर रेप किया, प्रेगनेंट हुई तो बिहार जाकर कराई शादी

लुधियाना (राजकुमार साथी)। कथित तौर पर लव जिहाद के तहत हुई घटना में एक युवक ने 13 साल की लडक़ी का अपहरण कर उससे रेप किया। करीब 11 महीने तक उसे अपने पास रखा और जब बार-बार दुष्कर्म करने पर वह प्रेगनेंट हो गई तो जबरन उसकी शादी बिहार की अररिया जिले में जाकर करवा दी। सनातन धर्म रक्षा मंच ने वकीलों की मदद से लडक़ी को आरोपियों के चंगुल से आजाद करवाया। हाईकोर्ट के दखल के बाद 13 साल की मासूम का गर्भपात करवाया गया है।  इस घटना में थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस पर भी तत्काल कार्रवाई करने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया जा रहा है। सनातन धर्म रक्षा मंच के अश्विनी हिंदू ने बताया कि जब उनके पास यह मामला आया तो, उन्होंने अपने साथियों की मदद से लडक़ी को ढूंढ निकाला। ये मामला पूरी तरह लव जिहाद का है। प्रशासन को इसे गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। एडवोकेट नवीन शर्मा व अर्जुन वीर शर्मा के मुताबिक इस तरह के मामले दूसरी स्टेटों में ही सुनने को मिलते थे, लेकिन लुधियाना जैसे शहर में ऐसी घटना होना शर्मनाक है। पीडि़त लडक़ी ने बताया कि उसने दो बार आरोपियों के चंगुल से भागने की कोशिश की थी, मगर सफल नहीं हो सकी। ऐसी कोशिश करने पर उसे पीटा जाता था। लडक़ी की मां ने पुलिस ने मांग की है कि वह आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.