यूपी से धान लेकर आए कैबिनेट मंत्री सोनी के ट्रकों को किसानों ने घेरा

Share and Enjoy !

Shares

यूपी से धान लेकर आए कैबिनेट मंत्री सोनी के ट्रकों को किसानों ने घेरा

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिला से धान लेकर निज्जर टोल प्लाजा पर पहुंचे थे 6 ट्रक

जंडियाला गुरू (सुरेंद्र कुमार)। पंजाब के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सोनी की स्टार ग्लोबल मल्टीविन्चर प्राइवेट लिमिटेड राइस मिल की खातिर उत्तर प्रदेश से धान लेकर पहुंचे ट्रकों को किसान जत्थेबंदियों ने घेर लिया। इसके साथ ही किसानों ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

किसान संघर्ष कमेटी के नेता हरजीत सिंह झीता ने बताया कि संगठन के मेंबर दिलबाग सिंह राजेवाल की अगवाई में निज्जर टोल प्लाजा पर यह ट्रक रोके गए हैं। यह ट्रक उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, बुलंदशहर और सितारगंज जिलों से आए हैं। यूपी की सरकार किसानों को फसल का पूरा दाम नहीं दे रही। इसी कारण पंजाब का राइस मिलें वहां से धान खरीदकर यहां ला रही हैं। कमेटी की ओर से घेरे गए 6 ट्रकों में से 3 कैबिनेट मंत्री ओपी सोनी की राइस मिल स्टार ग्लोबल मल्टीविन्चर प्राइवेट लिमिटेड के हैं। दो ट्रक तरन तारन के गांव पिद्दी स्थित कैपिटल राइस मिल के हैं एक ट्रक बिना कागजात के पकड़ा है।

झीता ने कहा कि अगर सस्ते दाम पर यूपी से धान खरीदकर पंजाब लाया जाएगा तो इसका असर यहां की मंडियों पर भी पड़ेगा। इस मौके पर सरपंच हरदयाल सिंह पंडोरी, जगजीत सिंह, सुखविंन्दर सिंह सरपंच, जोगा सिंह सरपंच, दर्शन निज्जर, परमजीत सिंह निज्जर, निरवैल सिंह सरपंच, कुलवंत सिंह झीता व सतनाम सिंह पंडोरी भी मौजूद रहे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.