मोदी मुर्दाबाद के नारे सुन भाग खड़े हुए पूर्व मंत्री सुरजीत ज्याणी

Share and Enjoy !

Shares

मोदी मुर्दाबाद के नारे सुन भाग खड़े हुए पूर्व मंत्री सुरजीत ज्याणी

फाजिल्का। नए खेती बिलों के खिलाफ अमृतसर, फिरोजपुर, फाजिल्का और मोगा में किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। रेलवे ट्रैक, टोल प्लाजा, पेट्रोल पंप और मॉल बंद रहे। आंदोलन के मद्देनजर वीरवार को फाजिल्का में नौजवान भारत सभा पंजाब के पूर्व मंत्री व भाजपा नेता सुरजीत ज्याणी के दफ्तर का घेराव करने पहुंची।

इस मौके पर सभा के कार्यकर्ताओं ने जब मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाए तो ज्याणी अपना दफ्तर छोडक़र भाग खड़े हुए। किसानों ने काली चोले पहनकर हरियाणा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध जताया। फाजिल्का के प्रदर्शन में किसान नेताओं महिंदर सिंह, नौनिहाल सिंह और अन्य ने कहा कि उनकी संस्था खेती बिलों के खिलाफ भाजपा विधायकों और मंत्रियों के दफ्तर व घरों का घेराव किया जा रहा है। वीरवार को फाजिल्का के भाजपा नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी के दफ्तर किया।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.