ब्रिटिश पीएम जानसन होंगे गणतंत्र दिवस के स्पेशल गेस्ट

Share and Enjoy !

Shares

ब्रिटिश पीएम जानसन होंगे गणतंत्र दिवस के स्पेशल गेस्ट

नई दिल्ली। साल 2012 में मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस पर ब्रिटेन के पीएम बोरिस जानसन स्पेशल गेस्ट होंगे। पिछले दिनों जानसन के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वयं उन्हें इसका आमंत्रण दिया था। ब्रिटिश सरकार ने इस आमंत्रण पर अपनी स्वीकृति दे दी है। मोदी व जानसन के बीच 27 नवंबर को बातचीत हुई थी, जिसमें कोविड-19 महामारी, पर्यावरण व द्विपक्षीय कारोबार जैसे मुद्दों पर खास तौर पर चर्चा हुई थी। माना जा रहा है कि कोरोना महामारी ने जिस तरह से वैश्विक कूटनीति और अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है, उसके मद्देनजर दोनों देश आपसी रिश्तों को नई दिशा देने पर विचार कर रहे हैं। बातचीत में पीएम ने उन्हें गणतंत्र दिवस पर भारत आने का न्योता दिया। अंतिम बार वर्ष 1993 में ब्रिटेन के पूर्व पीएम जॉन मेजर गणतंत्र दिवस पर राजकीय मेहमान बने थे। वर्ष 2014 में सत्ता में आने के बाद पीएम मोदी हर वर्ष वैश्विक कूटनीति के दमदार शख्सियतों को गणतंत्र दिवस पर राजकीय मेहमान के तौर पर आमंत्रित करते रहे हैं।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.