बेड से गिरी चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर, हाथ में फ्रेक्चर

Share and Enjoy !

Shares

बेड से गिरी चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर, हाथ में फ्रेक्चर

चंडीगढ़। राजधानी की सांसद किरन खेर बुधवार की देर रात बेड से उठते वक्त गिर गई। जिससे उनके हाथ में फ्रेक्चर हो गया। उन्हें जीएमसीएच-32 में भर्ती किया गया है। जहां उनके हाथ की सर्जरी की गई। दो साल पहले लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को रिसीव करने के दौरान चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सांसद किरण खेर का पैर फिसल गया।

जिससे उनके कंधे में माइनर फ्रैक्चर हो गया था। तीन साल पहले सनातन धर्म मंदिर में सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन करने के दौरान कालीन में फंसने से उनके पैर में हेयर लाइन फ्रेक्चर हो गया था।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.