बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान जारी

Share and Enjoy !

Shares

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान जारी

पटना। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 94 सीटों के लिए मतदान शुरू हो चुका है। बांकीपुर से फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा और पटना साहिब से पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव चुनाव लड़ रहे हैं।

राजधानी पटना में सुबह ही मतदान ने गति तेज रही। पहले दो घंटे में 9 बजे तक 9.52 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। राज्यपाल फागू चौहान ने सुबह 7 बजे पटना में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने राजभवन स्थित मतदान केंद्र पर सबसे पहले मतदान किया। उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने सुबह–सुबह मतदान किया। मोदी ने कुम्हरार विधानसभा के राजेंद्र नगर रोड नंबर 5 पर स्थित बूथ पर मताधिकार का प्रयोग किया।

राजद विधायक दल के नेता तेजस्वी यादव ने पटना में नौ बजे मतदान किया। उन्होंने अपनी मां पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ मतदान किया। मां–बेटे करीब 9 बजे वेटनरी कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे। इसके बाद मताधिकार का प्रयोग किया। 

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.