पुलिस के साथ फ्लैग मार्च निकाल एसएसपी ने कराया सुरक्षा का एहसास

Share and Enjoy !

Shares

पुलिस के साथ फ्लैग मार्च निकाल एसएसपी ने कराया सुरक्षा का एहसास

जंडियाला गुरू (सुरेंद्र कुमार)। त्योहारों के मद्देनजर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराने के लिए एसएसपी देहाती ध्रुव दहिया की अगवाई मेंं कस्बे के मुख्य बाजारों में फ्लैग मार्च निकाला गया। ताकि आम लोगों को यह संदेश दिया जा सके कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए दिन–रात चौकसी के साथ तैनात है और आपराधिक प्रवृत्ति वालों को यह कहा जा सके कि वे कुछ भी गलत करने से पहले अपना अंजाम सोच लें। थाना जंडियाला से शुरू हुआ यह फ्लैग मार्च 9 किलोमीटर का फासला तय करके वापस यहीं आकर संपन्न हुआ। फ्लैग मार्च में एसएसपी ध्रुव दहिया के अलावा एसपी ट्रैफिक कमलप्रीत सिंह, जंडियाला के डीएसपी सुखविंदरपाल सिंह, जंडियाला के सभी एसएचओ और आसपास की चौकियों के इंचार्ज शामिल रहे।

एसएसपी ने कहा कि वे खुद पूरे इलाके का जायजा ले रहे हैं। यहां अमन–शांति व कानून–व्यवस्था को लागू रखने के लिए हर संभव प्रयास किए गए हैं। उन्होंने सभी एसएचओ को निर्देश दिए कि वे अपने–अपने क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाएं, ताकि अपराधी किसी तरह की अप्रिय घटना को अंजाम न दे सकें। दीपावली के मौके पर होने वाली आगजनी की घटनाओं के मद्देनजर इलाके में एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड़ को 24 घंटे तैयार रहने के निर्देश भी दिए गए।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.