पारंपरिक आस्था के साथ मनाया गया वट सावित्री पूजन पर्व

Share and Enjoy !

Shares

लुधियाना (राजकुमार साथी)। पति में अटूट आस्था से जुड़ा पर्व वट सावित्री पर्व वीरवार को पारंपरिक तरीके से मनाया गया। सुहागिनों ने वटवृक्ष की पूजा कर पति से आशीर्वाद लिया। वट वृक्ष की पूजा के साथ ही जल चढ़ाने से इस पर्व ने पर्यावरण सुरक्षा का संदेश भी दिया। धार्मिक ज्ञाताओं के अनुसार सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस ले लिए थे। धार्मिक मान्यता के अनुसार वट वृक्ष में ब्रहमा, विष्णु व महेश तीनों देवताओं का वास होता है। पति के प्राण वापस मिलने पर सावित्री ने वटवृक्ष की पूजा की थी।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.