परिजनों की मदद से नाबालिग को किडनैप कर किया रेप

Share and Enjoy !

Shares

परिजनों की मदद से नाबालिग को किडनैप कर किया रेप

लुधियाना (राजकुमार साथी)। थाना मॉडल टाऊन के तहत पड़ते डॉ. आंबेडकर नगर निवासी एक युवक ने परिजनों की मदद से नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर किडनैप कर लिया। उसके बाद रेप करके उसे मलेरकोटला रोड स्थित एक गुरुद्वारा के बाहर छोडक़र फरार हो गया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ किडनैप कर रेप करने और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में आंबेडकर नगर में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि मोहल्ले में ही रहने वाले सन्नी ने उसकी 15 वर्षीय बेटी को बहका–फुसलाकर उससे दोस्ती कर ली। 24 अक्टूबर को सनी अपने पिता संजू कुमार, चाचा परविंदर कुमार, चचेरी बहन शिवानी तथा दो अन्य साथियों की मदद से उसकी बेटी को किडनैप करके ले गया और उससे रेप करने के बाद उसे मलेरकोटला रोड स्थित एक गुरुद्वारा के बाहर छोडक़र फरार हो गया।

एएसआई सीता राम ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करके चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दो अज्ञात साथियों की तलाश की जा रही है। पीडि़ता का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया है और स्वैब जांच के लिए खरड़ की फॉरेंसिक लैब में भेज दिया गया है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.