न्यू सम्राट कालोनी में हुआ कंस वध का बखान

Share and Enjoy !

Shares

न्यू सम्राट कालोनी में हुआ कंस वध का बखान

लुधियाना (राजकुमार साथी)। ग्यासपुरा के न्यू सम्राट कालोनी  में मुख्य यजमान हिमाचल तिवारी मनोज सिंह की अध्यक्षता में हो रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथावाचक पंडित अवधेश पांडेय ने कंस वध का बखान सुनाया। उन्होंने फरमाया कि धरती पर कंस के अत्याचार बढ़ रहे थे। धरती पाप से कराह रही थी। उस समय कन्हैया का अवतार हुआ। अत्याचारी को मारने के लिए जन्म से ही भगवान कृष्ण ने बालपन में ही पूतना जैसी राक्षसी का संहार किया। भगवान कृष्ण ने अत्याचारी कंस को मारकर धरती पर बढ़ रहे पाप को मिटाया। अघासुर व बकासुर जैसे बलवान राक्षसों को मारा। कंस ने भगवान कृष्ण को मारने के लिए तमाम तरह के प्रयास किए। लेकिन भगवान तो सभी की महिमा जानते हैं। तीनों लोकों के स्वामी ने श्रीकृष्ण का अवतार लेकर गोपियों के साथ नृत्य किया।

एक नवंबर से चल रही श्रीमद्भागवत पुराण की कथा में हर रोज हजारों श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। इस अवसर पर बीएस ठाकुर, डीएस ठाकुर, मुनींद्र नाथ राय, प्रभा शंकर तिवारी, सोनू तिवारी, जेपी तिवारी, राजकुमार दुबे, अवध प्रकाश व पांडे घनश्याम आदि विशेष तौर से मौजूद रहे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.