दिल्ली से यूपी में आने वाले बारातियों का होगा कोरोना टेस्ट

Share and Enjoy !

Shares

दिल्ली से यूपी में आने वाले बारातियों का होगा कोरोना टेस्ट

यूपी सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन्स, शादी–समारोह में 100 लोगों तक की ही छूट

लखनऊ। अगर उत्तर प्रदेश में होने वाले किसी भी विवाह समारोह में दिल्ली से लोग आ रहे हैं तो उन्हें यूपी में एंट्री लेने से पहले कोरोना टेस्ट कराना होगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने शादी–समारोह में केवल 100 लोगों को ही शामिल होने की छूट दी है।

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार (आरके) तिवारी ने बताया कि दिल्ली से फ्लाइट, बस या ट्रेन से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वालों का अब निश्चित रूप से कोरोना टेस्ट किया जाएगा। दिल्ली सरकार की बड़ी लापरवाही का खामियाजा उत्तर प्रदेश के लोग नहीं भुगत सकते हैं।

दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों के चलते जहां एक तरफ दिल्ली सरकार हरियाणा और यूपी की सीमा लगातार रैंडम कोविड टैस्ट कैंप लगाकर निगरानी में जुटी है, वहीं अब उत्तर प्रदेश ने अपनी तरफ दिल्ली से आने वाले लोगों के लिए कोविड टेस्ट कराने की घोषणा की है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.