दिल्ली नहीं जाएगी पंजाब रोडवेज की बस लुधियाना (राजकुमार साथी)। बस के जरिए दिल्ली तक का सफर करने की चाह रखने वाले लोगों को अपना प्लान बदलना होगा। क्योंकि पंजाब रोडवेज ने दिल्ली जाने वाली सभी बसों की सेवाएं रोक दी हैं। फिलहाल पंजाब रोडवेज की बस केवल अंबाला तक ही जा सकेगी। केंद्र सरकार की ओर से पारित किए गए बिलों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के कारण यह फैसला लिया गया है। क्योंकि दिल्ली में बसें भेजने पर वह वहां फंस सकती हैं। लाकडाउन खुला तो इंटर स्टेट बस आपरेशन चालू करने की अनुमति मिलने के बाद पंजाब रोडवेज की तरफ से पंजाब के विभिन्न शहरों से दिल्ली के लिए वोल्वो बस सर्विस भी शुरू कर दी गई थी। पंजाब रोडवेज के अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल साधारण बसें सिर्फ अंबाला तक भेजी जा रही हैं। हरियाणा व दिल्ली के बॉर्डर पर कई जगह आंदोलनकारी किसान डटे हुए हैं। इस कारण उस तरफ बसों का संचालन फिलहाल रोक दिया गया है।

Share and Enjoy !

Shares

दिल्ली नहीं जाएगी पंजाब रोडवेज की बस

लुधियाना (राजकुमार साथी)। बस के जरिए दिल्ली तक का सफर करने की चाह रखने वाले लोगों को अपना प्लान बदलना होगा। क्योंकि पंजाब रोडवेज ने दिल्ली जाने वाली सभी बसों की सेवाएं रोक दी हैं। फिलहाल पंजाब रोडवेज की बस केवल अंबाला तक ही जा सकेगी। केंद्र सरकार की ओर से पारित किए गए बिलों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के कारण यह फैसला लिया गया है। क्योंकि दिल्ली में बसें भेजने पर वह वहां फंस सकती हैं। लाकडाउन खुला तो इंटर स्टेट बस आपरेशन चालू करने की अनुमति मिलने के बाद पंजाब रोडवेज की तरफ से पंजाब के विभिन्न शहरों से दिल्ली के लिए वोल्वो बस सर्विस भी शुरू कर दी गई थी।

पंजाब रोडवेज के अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल साधारण बसें सिर्फ अंबाला तक भेजी जा रही हैं। हरियाणा व दिल्ली के बॉर्डर पर कई जगह आंदोलनकारी किसान डटे हुए हैं। इस कारण उस तरफ बसों का संचालन फिलहाल रोक दिया गया है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.